फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बंद, शाम को खुले बाजार

Fri, 25 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद बवाल के मुख्य आरोपी आकाश गुप्ता पर रासुका लगाए जाने के विरोध में कस्बे का बाजार गुरुवार सुबह से ही बंद रहा। दोबारा माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ आ डटे। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। दोपहर बाद भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सांसद ने एसपीआरए से आकाश के हमलावरों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की बात कही। एसपीआरए ने एक हफ्ते में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम को अधिकांश बाजार खुल गया।
विज्ञापन

बता दें कि फेसबुक पर समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी आकाश गुप्ता पर रासुका लगा दी गई है। इसके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को गुरुवार से दो दिन तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया था। गुरुवार सुबह कस्बे के बाजार नहीं खुले। व्यापारियों ने कस्बे में नारेबाजी की। दोपहर बाद सांसद बाबूलाल, भाजपा नेता गिर्राज सिंह कुशवाहा ने ऋषि प्लाजा में व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सांसद के बात करने पर एसपीआरए अखिलेश नारायण सिंह ने एक हफ्ते में दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकेश खरे, डा. सतेंद्र नायक, राजेश तोमर, सोमचंद्र गुप्ता, विजय, मेघ सिंह कुशवाहा, संदीप गुप्ता, वीपी सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, राजेन्द्र जैन, सुमन गुप्ता, देवेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद में हालात सामान्य
एसपीआरए अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। कस्बे के बाजार शाम को खुल गए थे। पुलिस किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें