फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र ने ‘सफेद’ किया अफसरों का काला धन

Wed, 10 Jun 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शैलेंद्र अग्रवाल की डायरी में अधिकारियों के साथ उसके लेनदेन का हिसाब किताब लिखा हुआ है। उसने किससे कितने पैसे लिए और 36 फीसदी ब्याज दर से कितनों को पैसे लौटाए, पूरा ब्योरा दर्ज है। जो अधिकारी उसके ज्यादा करीब थे, उनके खातों में अपने एकाउंट से सीधे ट्रांजक्शन किया। वह अधिकारियों को आलू में निवेश की बाकायदा रसीद देता था। इसमें ब्याज दर का भी उल्लेख होता था। मतलब, अधिकारी अपने एक के दो करके आयकर विभाग से कह सकता था कि उसकी कमाई आलू में निवेश से हुई है। जबकि परदे के पीछे कुछ और खेल ही चल रहा था। उसने आलू निर्यात का लाइसेंस भी फर्जी बना रखा था।
विज्ञापन

असल में वह अधिकारियों की मदद से पैसा बटोर रहा था और इसी के एक हिस्से को डबल करके लौटा रहा था। उसने ऐसा केवल सात-आठ अधिकारियों के साथ ही किया। इन्हें देखकर जो अन्य अधिकारी उसकी जालसाजी के जाल में फंसे, उनका पैसा उसने हड़प लिया। एक दारोगा और एक डीआईजी का पैसा हड़पने की तो एफआईआर भी हुई है, लेकिन बाकी अभी तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उसकी डायरी को कोर्ट के सामने जल्द ही पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें