फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने कई दिनों तक कमरे में रखा कैद, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Sep 2019 11:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
एटा जिले में एक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने किशोरी को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।  
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की। पीड़ित के पिता ने थाना प्रभारी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को कोर्ट में पीड़ित किशोरी के बयान भी कराए गए। 

थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर गांव के ही चार लोग ले गए थे। उक्त लोगों ने बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष थाना मारहरा गया तो पुलिस ने एक नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित के परिजन एसएसपी सुनील कुमार सिंह से मिले। इनके आदेश होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ और ही प्रकाश में आया है। 

पहले ही शादी कर चुकी है किशोरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस किशोरी ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वो अपने ही परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर चुकी है। इसके कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस को जो सबूत मिले हैं उसमें किशोरी खुश नजर आ रही है। 

पुलिस ने कराए बयान

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं। पुलिस किशोरी को लेकर दोपहर बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंची, यहां पर किशोरी ने अपने बयान दिए हैं। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें