थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला का आरोप है कि देवर ने चार दिन पहले दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पति और ससुरालियों से की। मगर, उन्होंने मारपीट की। इसके बाद पति ने तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया।