फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस का छापा बेअसर...फतेहाबाद रोड पर चल रहे हुक्का बार, स्टिंग में हुआ खुलासा

Thu, 17 Sep 2020 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

हुक्का बार एक कैफे के नाम से चलता है। इसमें लोगों के नाचने का भी इंतजाम है। दोपहर तीन बजे अमर उजाला टीम यहा पहुंची। अंदर 10-12 लोग पहले से मौजूद थे। धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। एक एक कर और भी लोग आ रहे थे।
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत रेस्तरां पर चल रहे हुक्का बार को बंद कराए जाने के अगले दिन ही फतेहाबाद रोड पर सरेआम हुक्का बार चलते रहे। इनके संचालक इतने बेखौफ हैं कि दोपहर में भी बार में भीड़ जमा कर रखी थी।
विज्ञापन



ताज के पास एक मॉल में चल रहे हुक्का बार में मेज पर हुक्के रखे थे। अमर उजाला टीम ने इन्हें कैमरे में कैद किया। संक्रमण के खतरे के बेखकर लोग इन्हें गुड़गुड़ा रहे थे।

संबंधित खबर- छत पर बने रेस्तरां की आड़ में हो रहा था यह काम, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा
विज्ञापन


यह हुक्का बार एक कैफे के नाम से चलता है। इसमें लोगों के नाचने का भी इंतजाम है। दोपहर तीन बजे अमर उजाला टीम यहा पहुंची। अंदर 10-12 लोग पहले से मौजूद थे। धुएं के छल्ले उड़ाए जा रहे थे। एक एक कर और भी लोग आ रहे थे। एक कर्मचारी इनसे पैसे ले रहा है। कुछ लोग सोफे पर बैठे हैं। हुक्केअलग अलग जगह मेजों पर रखे हैं। एक -एक को उठाकर लोग गुड़गुड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मास्क  न सामाजिक दूरी का ख्याल
एक ही सोफे पर तीन-चार लोग सटकर बैठे हैं। इन्होंने मास्क भी नहीं पहना है। कर्मचारी ने बताया कि हुक्का बार को सैनिटाइज भी नहीं कराया गया है।

चिंता : युवाओं की संख्या ज्यादा
हुक्का बार में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। एक घंटे के भीतर 20 से 30 पहुंच जाते हैं। हुक्के में सिर्फ तंबाकू ही नहीं और भी नशे कराए जाने की शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं।

शहर में 15 से अधिक जगह पर चल रहे
शहर में हुक्का बार 15 से अधिक जगह पर चल रहे हैं। इनमें ताजगंज, हरीपर्वत, न्यू आगरा, सिकंदरा में कई बार शिकायत मिल चुकी हैं। शासन से निर्देश आने पर पुलिस एक दो पर कार्रवाई करती है और फिर चुप बैठ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें