मैनपुरी जनपद के विछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची के पिता के वहां आ जाने पर आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 11 सितंबर की सुबह खेत पर गया था। तभी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने घर में पड़े टीनशेड के नीचे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
करीब 11:30 बजे बच्ची के पिता घर आए, तो आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस बीच आरोपी वहां से मौका पाकर भाग गया। पिता के अनुसार लोकलाज के डर से परिजन शिकायत दर्ज कराने नहीं गए। रविवार की सुबह जब वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो आरोपी व परिजनों ने उनके गाली गलौज करना शुरू कर दिया।