फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पांच साल की बालिका से समुदाय विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म, मां के साथ मंदिर गई थी मासूम

Fri, 12 Mar 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को मां के साथ मंदिर में पूजा करने गई पांच साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। लोगों के आने पर आरोपी बच्ची को लहूलुहान छोड़ वहां से भाग गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य घटना में चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की गई है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी एक महिला गुरुवार की सुबह महाशिवरात्रि पर पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। उनके साथ पांच साल की पुत्री भी थी। मां जब मंदिर में चली गई तो बच्ची बाहर खेलने लगी। आरोप है तभी आरोपी इरशाद वहां आया और बच्ची को मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश
एक भट्ठा मजदूर की चार साल की पुत्री को आरोपी बिस्किट का लालच देकर साथ ले गया। बंबा के पास ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। 

जनपद एटा क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठा पर ईंट भराई का काम करता है। पत्नी व बच्चे भी भट्ठा पर ही साथ रहते हैं। बुधवार की शाम करीब सात बजे उसकी चार साल की बेटी झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। तभी राठौर धर्मशाला मोहल्ला अग्रवाल निवासी रोहित उर्फ संजू बच्ची को बिस्किट दिलाने का लालच देकर साथ ले गया। बच्ची को घर के बाहर न देख जब परिजनों वहां खेल रहे बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उसे साथ ले गया है। जानकारी होते ही परिजन व साथी मजदूर तलाश में जुट गए। इस बीच आरोपी बंबा के साथ बच्ची के साथ हरकत करते पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। देर शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें