पूछताछ में उसने दो डबल मर्डर सहित आठ लोगों की हत्याएं करने की बात
कुबूली तो पुलिस अधिकारी सन्न रह गए। ये सीरियल किलर 10 साल से अपनी पहचान
छिपाकर हरियाणा और पंजाब में ठिकाने बदलकर रह रहा था। एक दफा नशे की तस्करी
में भी जेल जा चुका है। पांच दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही
है।
आरोपी की पहचान जगरांव के मोहल्ला अगवाड़ गुज्जरां निवासी बलदेव
सिंह उर्फ हरभजन सिंह के रूप में हुई है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ऑफ
पुलिस नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपी बलदेव सिंह साइको है। अप्रैल 2004 में
सिकंदरा में मकान मालिक दंपति की हत्या कर फरार हो गया। उसने बस स्टैंड के
पास से टैक्सी किराए पर ली। शहर से बाहर निकलते ही ड्राइवर की हत्या कर
दी। बाद में कार लेकर फरार हो गया। टैक्सी का एक्सीडेंट होने के बाद बलदेव
सिंह ने साथियों के साथ मिलकर दूसरी टैक्सी की। कुछ दूरी पर इसके ड्राइवर
की भी हत्या कर दी। इसके बाद बलदेव उत्तर प्रदेश छोड़कर अमृतसर में रहने
लगा। यहां पेंट की दुकान करने वाले व्यक्ति की हत्या की। लुधियाना में
बुजुर्ग मकान मालकिन हत्या कर जेवरात लूटे। बलजिंदर के साथ मिलकर अपनी
महिला रिश्तेदार और उसके 17 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। साइकिल रिपेयर की
दुकान पर काम करने लगा। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने आठ
हत्याएं की हैं।