ग्राम हंसरा निवासी सोन सिंह का आरोप है कि गांव के जयपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, उत्तम, ज्ञान सिंह, छत्रपाल, ध्रुवपाल, कुंवरराजा, गुड्डूू एवं सुख सिंह ने एक राय हो कर लाठी- डंडों से मारपीट की, बीच बचाव करने पर उसके परिजनों को भी पीटा गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जयपाल सिंह ने सुनील, सोन सिंह, गब्बर, हाकिम, नाहर, हरदेव, शेर सिंह, बृजपाल, अभिषेक एवं रेवती पर एक राय होकर लाठी- डंडों से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।