फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी, भाभी और हो गया बवाल: ताजगंज में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी; देखें वीडियो

Fri, 13 Nov 2026 01:37 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के तेलीपाड़ा में स्कूटी का हैंडल लगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद पथराव और मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के तेलीपाड़ा मोहल्ले में स्कूटी के हैंडल से मामूली विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही पथराव और मारपीट में बदल गया। घटना तब हुई जब स्कूटी का हैंडल अनमोल की भाभी के हाथ में लग गया। इस मामूली कहासुनी ने दोनों पक्षों को अपने साथियों को बुलाने पर मजबूर कर दिया, जिसके बाद जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही पीआरवी और ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग अपने घर का सामान बाहर फेंकते हुए भी दिखाई दिए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आठ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में बसई कलां के अनमोल, शिवम, चौब सिंह और तेलीपाड़ा के फैजान, बंटी, हुसैन, चांद व नसरु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर मामूली विवादों के हिंसक रूप लेने की प्रवृत्ति को उजागर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें