फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : धूमनगंज में पुलिस कमिश्नर की तड़के छापेमारी, स्मैक बेचने के आरोप में कई लोग पकड़े गए

Fri, 13 Nov 2026 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने खुद मोर्चा संभाला। गोपनीय जांच के बाद ताड़बाग में तड़के छापेमारी की गई। स्मैक बेचने के आरोप में कई महिला-पुरुष पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
arrest - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ी कार्रवाई की है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के ताड़बाग इलाके में गोपनीय जांच के बाद पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार सुबह खुद छापेमारी की। इस दौरान स्मैक बेचने के आरोप में कई महिला और पुरुषों को पकड़ा गया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्मैक बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े माफिया और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें