इसी स्कूल में गड़े मिले दोनों के शव
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने धीरज पर शक जताया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
शाम को दो और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में लेनदेन का मामला सामने आया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।