फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बस पलटने से दो दर्जन विद्यार्थी घायल

Sat, 16 Jan 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा पिनाहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट-भदरौली मार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से पूजा पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक विद्यार्थी घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक भाग गया। गुस्साए लोगों ने दूसरे बस के चालक से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे हुआ। भदरौली के गोपालपुरा स्थित पूजा पब्लिक स्कूल की बस रैपुरिया भदौरिया, सिकतरा, गंगाराम पुररा, कुकथरी आदि गांवों के तकरीबन 50 विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही थी। पिनाहट-भदरौली मार्ग पर नहर की पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे विद्यार्थियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों ने बमुश्किल विद्यार्थियों को बाहर निकाला। तकरीबन दो दर्जन विद्यार्थी घायल हुए हैं। कक्षा पांच का छात्र कुलदीप निवासी गंगारामपुरा गंभीर घायल हो गया। उसे पिनाहट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी पर स्कूल प्रशासन ने दूसरी बस भेजी। इसके चालक से लोगों ने मारपीट कर दी।  प्रधानाचार्य रमेश राजपूत का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें