फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sat, 16 Jan 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जानकारी के मुताबिक सुभाषनगर के रामलीला मैदान के पास रहने वाले दिनेश शर्मा पिछले दो माह से अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई तो परिजनों ने डॉक्टराें पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें एक लाख 70 हजार रुपये का बिल बताया तो परिजन नाराज हो गए और बिल न देने की बात पर अड़े रहे। पुलिस को फोन कर बुलाया गया। काफी देर बाद परिजनों ने 50 हजार रुपये जमा किए। मौके पर हंगामा शांत करा रहे डॉ. एसई हुदा ने बताया कि मरीज को कई दिक्कते थीं, दो माह से अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनका बिल बढ़ता गया। परिजन बिल देने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें