फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का फरेब, एक युवती से प्यार, दूसरी से शादी

Sat, 12 Mar 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
तीन साल से शादी का झांसा दे कर रहा था यौन शोषण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 नमक की मंडी के सराफ ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। अब दूसरी युवती से शादी कर ली। जानकारी पर मैरिज होम पहुंची प्रेमिका और उसके परिवारीजनों ने सराफ के दो भाइयों की पिटाई लगा दी। पीड़िता शनिवार को थाना न्यू आगरा में तहरीर देगी।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसके जीजा की दोस्ती नमक की मंडी के सराफ से थी। तीन साल पहले युवती जीजा के परिवार के साथ कुल्लू मनाली गई थी। जीजा का दोस्त भी साथ गया था। तभी दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि सराफ ने शादी का वायदा किया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती के पिता को पता लगा तो सराफ ने उससे ही शादी करने की बात कही। कुछ दिनों पहले शादी की बात करने पर बहाने बनाने लगा।

शुक्रवार को युवती को पता चला कि सराफ किसी और युवती से देवरी रोड स्थित मैरिज होम में शादी कर रहा है। इस पर वह परिवारीजनों के साथ पहुंच गई। मगर, सराफ की शादी हो चुकी थी और वह दुल्हन को विदा कराकर ले गया। यहां पर उसके भाई ही मिले। परिवारीजनों ने उनकी जमकर धुनाई लगाई। तभी दुल्हन का पिता भी आ गया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यह शादी उनकी रजामंदी से नहीं हुई है। उसने भी दूल्हे के भाइयों से मारपीट कर दी। सूचना पर आई पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर का कहना है सराफ ने जिस युवती से शादी की है उसके पिता ने भी आरोप लगाया है। उनकी मर्जी के बिना शादी की गई है। हालांकि पूछताछ में पता चला है कि शादी युवती के दादा और दादी ने कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें