फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबाजी में हास्टलर्स ने छात्र को पीटा, घायल

Wed, 16 Sep 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोंस कालेज के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने रंगबाजी में छात्र को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्र काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घेर काले खां, नाई की मंडी निवासी मोहम्मद साजिद सेंट जोंस कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। साजिद ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह कालेज के गेट पर खड़ा था। तभी हास्टल में रहने वाले अभाविप से जुड़े बिट्टू, गौरव, ऋषि और राजन समेत सात-आठ छात्रों ने उसे घेर लिया। उसे खींचकर हॉस्टल में ले गए। यहां उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। उसके सिर में कोई वजनी वस्तु मारी, जिससे चोटें आईं। आरोप है कि छात्र उसके शेव रखने पर ऐतराज जताते हैं। उनका कहना है कि कालेज में शेविंग करके आओ। इसी को लेकर कई दिनों से परेशान कर रहे थे। साजिद ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि रंगबाजी में सीनियर छात्रों ने पीटा है। इस मामले में पांच छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें