फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल कारोबारी के कर्मचारी से 3.70 लाख रुपये लूटे

Tue, 22 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से बस से आगरा आ रहे फल कारोबारी के कर्मचारी से 3.70 लाख रुपये लूट लिए गए। ट्रांसपोर्ट नगर में वह बेहोशी की हालत में मिला। हालांकि, थाना हरीपर्वत पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विजय नगर कालोनी निवासी अरुण गुप्ता का फलों का कारोबार है। उनकी फर्म का आगरा में हेड आफिस और लखनऊ में ब्रांच आफिस है। फर्म का कर्मचारी मोहित 17 दिसंबर को लखनऊ से तगादा करके फोर्ट डिपो की बस से आगरा आ रहा था। उसके पास 3.70 लाख रुपये थे। 18 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे एक व्यक्ति ने अरुण को फोन करके बताया कि मोहित ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रेलवे लाइन के पास बेहोशी की हालत मेें पड़ा है। वह वहां पहुंचे और मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास रखे रुपये और पर्स नहीं था। पर्स में एटीएम कार्ड, तीन हजार रुपये, ग्रीन कार्ड था। मोबाइल भी गायब था। मोहित ने बताया कि वह बस से उतर गया था। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें