फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को इस तरह झांसे में लेकर बदमाशों ने लूटा

Sun, 07 Jan 2018 09:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
बरहन जा रहे युवक को रविवार सुबह रामबाग से कार में बैठाने के बाद बदमाशों ने लूट लिया। युवक को बेहोश करने के बाद बदमाश बैग, मोबाइल और 6500 रुपए लूट ले गए।
विज्ञापन


गढ़ी सहजा, बरहन निवासी पुष्पेंद्र शर्मा उदयपुर में डॉग ट्रेनर की ट्रेनिंग कर रहा है। वह रविवार तड़के आगरा आया था। रामबाग चौराहे पर सुबह छह बजे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार आकर रुकी। चालक ने उसे कार में बैठा लिया।

कार में पहले से दो लोग सवार थे। एक बदमाश ने पुष्पेंद्र पर रुमाल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो नरायच में लकड़ी की टाल के पास पड़ा हुआ था। उसके पास से 6500 रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया गया था। उसने पुलिस को सूचना दी। रामबाग क्षेत्र में पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं, लेकि पुलिस गैंग नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें