मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आया गुजरात का युवक लापता हो गया है। युवक के परिजन उसे ढूंढ रहे हैं, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा है। लापता युवक का नाम दीपेश भोरानिया निवासी गुजरात बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लापता युवक की सूचना को लेकर पोस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि गुजरात के लापता युवक की शिकायत मनाली पुलिस को अभी तक नहीं मिली है।