फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई सिटी में ठेकेदार के घर में डाका

Thu, 03 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के टीडीआई सिटी में मंगलवार रात हथियारबंद छह बदमाशों ने ठेकेदार विनोद कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ठेकेदार और उसके साथी को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। एक कर्मचारी को भी जमकर पीटा। बदमाशों ने तीनों के हाथ-पैर बांधने के बाद लूट की। घर से नगदी और पिस्टल लूटकर फरार हो गए। ठेकेदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

मूलरूप से फरीदाबाद निवासी विनोद कुमार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। कंपनी का काम फतेहाबाद रोड पर चल रहा है। विनोद टीडीआई सिटी में एक घर में किराये पर रहते हैं। उनकी पत्नी और बच्चे फरीदाबाद गए थे। उन्होंने साथी ठेकेदार कलाल खेरिया निवासी श्याम बाबू और कर्मचारी ललित को घर में सोने के लिए बुलाया। मंगलवार रात तकरीबन 1:45 बजे हथियारबंद छह बदमाशों ने घर में जंगला तोड़कर प्रवेश किया। विनोद ने शोर मचाया तो उसे तमंचे की बट से पीटा। श्यामबाबू ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाने का प्रयास किया तो उनके सिर पर तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। दोनों ठेकेदार और कर्मचारी के चादर से हाथ-पैर बांध दिए। चार बदमाशों ने अलमारी, सूटकेस को खंगाल डाला। इस दौरान 12 हजार रुपये, मोबाइल और पिस्टल लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह हाथ खोलने के बाद विनोद ने कालोनी के गार्ड को सूचना दी। रात ढाई बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के खेतों में कांबिंग की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।

‘तूने 50 लाख कहां छिपा रखे हैं...’
घर में लूटपाट करने आए बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहने था, अन्य ने स्वाफी से चेहरे ढके हुए थे। एक बदमाश विनोद से पूछ रहा था कि तूने 50 लाख रुपये कहां छिपा रहे हैं। जल्दी निकालकर दे, नहीं जो अच्छा नहीं होगा। ठेकेदार को आशंका है कि बदमाशों के अन्य साथी कालोनी के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


रेकी करके वारदात, 30 मिनट तक रुके
टीडीआई सिटी में दो गार्ड रहते हैं। हालांकि कालोनी में गेट नहीं है। ज्याद मकान भी नहीं बने हैं। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात की। ठेकेदार के घर को ही निशाना बनाया। 30 मिनट तक रुकने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें