फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डाकाः वृद्धा की हत्या कर छह लाख के गहने ले भागे बदमाश

Tue, 26 Sep 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
डकैती, हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-राजस्‍थान सीमा पर बसे थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव में सोमवार रात को डाका पड़ गया। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद करीब छह लाख के गहने लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र का गांव टिमलावदा राजस्‍थान सीमा से लगा हुआ। गांव निवासी अध्यापक नित्यकिशोर उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय के मकान में सोमवार रात को करीब 2 बजे 4-5 बदमाश घुस आए। घर में घुसते ही बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। 

यह देखकर घर में सो रही नित्यकिशोर उपाध्याय की मां रामसनेही देवी (75) जाग गईं। उनके जागने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार किया और गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद उनका गला दबाकर मरणासन्न हालत में छोड़ गए। बाद में रामसनेही देवी ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


वृद्धा के कराहने की आवाज सुनकर जागे उनके बेटे और बहू ने घर की हालत देखी तो होश उड़ गए। उनके बेटे नित्यकिशोर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपीआरए और थाना का फोर्स पहुंच गया। परिवरीजनों की ओर दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार बदमाश करीब छह लाख के जेवर लूटकर ले गए हैं।

परिचित के शामिल होने का शक

डकैती, हत्या - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक के घर हुई इस डकैती में किसी परिचित के शामिल होने का अंदेशा गया है। बताया गया है कि रात में बदमाश जब घर में घुसे तो उन्होंने उन कमरों की कुंडी लगाई जहां रामसनेही के बेटे-बहू और नाती सो रहे थे। इसके बाद किचन का जंगला तोड़कर उसी कमरे में घुसे जहां जेवर रखे रहते हैं। 

वहीं वृद्धा भी सो रही थी। वृद्धा का गला दबाने के बाद बदमाश उन्हें मरा समझकर छोड़ गए। इसके बाद उन्होंने किसी तरह बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया। तब परिवार के अन्य लोग जागे। इसके बाद वे वृद्धा को अस्पताल लेकर आए लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डाग स्‍क्वाड भी पहुंचा

डकैती के दौरान वृद्धा की हत्या की सूचना पर एसपीआरए स‌हित काफी संख्या में फोर्स पहुंच गया। मौके पर डाग स्वाड और फारेंसिक एक्सपर्ट ने नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें