फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजगंज में पीएसी जवान के घर लूटपाट

Fri, 04 Mar 2016 01:20 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज के शारदा सिटी फेस-1 में बुधवार दोपहर पीएसी जवान के घर पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। जवान की पत्नी पड़ोस में गई हुईं थी। कुछ देर बाद लौटकर आने पर घर में बदमाशों को देख विरोध किया तो एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और दूसरे ने कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पड़ोसी एक युवक और महिला के आने पर बदमाश भाग निकले। इस दौरान उनका मोबाइल भी गिर गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

शारदा सिटी फेस-1 निवासी शिव कुमार पीएसी जवान हैं। इस समय सोनभद्र क्षेत्र में तैनात हैं। बुधवार को पत्नी सुनीता घर पर अकेली थीं। दो बच्चे स्कूल गए थे, जबकि भाई कुलदीप ड्यूटी पर थे। दोपहर दो बजे वह पड़ोस में कुछ सामान लेने गईं थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक बाइक लेकर घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दो ताला तोड़कर शिवकुमार के घर में घुस आए। सुनीता ने आवाज सुनी तो उन्हें लगा कि बच्चे स्कूल से आ गए हैं। वह घर में पहुंची और बदमाशों को देखकर विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। एक बदमाश ने गर्दन पर चाकू लगा दिया और दूसरे ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर ले आए। उधर, पड़ोस का विष्णु और उसकी मां पहुंच गई। विष्णु ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश धक्का देकर भाग निकले। इसी बीच उनका मोबाइल गिर गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। भुक्तभोगी के मुताबिक  बदमाश एक सोने की चेन, अंगूठी और पांच हजार रुपये लूट ले गए।
अकेला भिड़ गया साहसी विष्णु
बदमाशों का मोबाइल घर के पास ही गिर गया था। जब इस बारे में बदमाश को पता चला तो वे कुछ देर बाद फिर से लौटकर आए। विष्णु से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। मगर, विष्णु ने उसे नहीं छोड़ा। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी। हथियार भी लहराए। मगर, मोबाइल कालोनी में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद बदमाश भाग निकले। बाद में मोबाइल पानी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें