फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब की दीवार आड़े आने पर प्रेमी युगल ने दी जान

Fri, 25 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक गांव में मजहब की दीवार आड़े आने पर प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ देर बाद ही प्रेमी ने भी फांसी लगा ली। ऑनर किलिंग की चर्चा पर गुरुवार सुबह पुलिस गांव पहुंची लेकिन तब तक लड़की के घरवाले उसका अंतिम संस्कार कर चुके थे। लड़के के घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

राजाखेड़ा रोड स्थित गांव में सवर्ण जाति की 16 वर्षीय किशोरी के प्रेम संबंध दूसरे समुदाय के युवक से थे। इसकी भनक लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने उस पर बंदिशें लगा दीं। बुधवार रात करीब नौ बजे किशोरी ने कीटनाशक दवा खा ली। कुछ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। यह खबर गांव में फैली तो घरवालों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी गांव में रहने वाले किशोरी के प्रेमी को हुई तो गुरुवार तड़के किसी वक्त उसने भी फांसी लगा ली। उसके घरवाले बड़े बेटे का इलाज कराने दिल्ली गए हुए थे। वह घर में अकेला था। सुबह पड़ोसियों ने युवक को फंदे पर लटका देखकर जानकारी उसके घरवालों को दी। दोपहर बाद आए घरवालों ने किशोरी के परिवार पर धमकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी आ गई। किशोरी के घर पहुंचकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

वर्जन
ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की थी। लड़की के घरवालों ने बताया है कि उसने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली थी। युवक ने फांसी लगाकर जान दी थी। लड़की का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। लड़के के घरवालों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, सीओ फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें