फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया रामकरन में राजस्व टीम पर हमला, खतौनी छीनकर फाड़ डाली

Tue, 22 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव नगरिया रामकरन में पट्टे की जमीन की पैमाइश करने और ग्रामसभा की जमीन खाली कराने के लिए सोमवार को पहुंची राजस्व टीम पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने लेखपाल से खतौनी छीनकर फाड़ डाली और उसे पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील दिवस में नगरिया रामकरन निवासी शंकर पुत्र गरीब दास और पातीराम पुत्र सूरजपाल ने डीएम से जमीन पर कब्जा करने संबंधी शिकायत की थी। तब डीएम ने राजस्व टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सोमवार सुबह तहसीलदार बृजेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश, राजस्व निरीक्षक मूलचंद और लेखपाल की टीम थाना डौकी पुलिस बल के साथ नगरिया रामकरन गई थी। वहां जब जेसीबी से कब्जा हटाया जाने लगा तो गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। आरोप है कि उन्होंने लेखपाल राजेंद्र सिंह से खसरा रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। इसके साथ ही टीम पर हमला बोल दिया। अधिकारी और पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तब तक एक महिला ने लेखपाल को दरांती मार दी। इससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना पर एसडीएम जेपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घायल लेखपाल को आगरा भेज दिया गया। बाद में लेखपाल ने शंकरलाल, पातीराम, हरीचंद, नेमीचन्द, भूरीसिंह, प्रदीप, शारदा देवी, सुनीता, सोनिया, अंगूरी, रामश्री, संता, राजकुमारी और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लेखपाल ने बताया कि आरोपी पट्टे की जमीन के अतिरिक्त जमीन पर कब्जा किए हुए थे। इसे खाली करने की कहने पर उन्होंने तहसील दिवस में झूठी शिकायत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें