फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूट पड़ा पब्लिक का गुस्सा

Fri, 15 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाश आए। सराफ को लूटने की कोशिश की। उनकी हत्या कर दी। तीन फायर किए। पब्लिक ने बदमाश पकड़ लिए। आधा घंटा तक उनकी पिटाई की। इतना कुछ हो गया और पास में ही चौकी से अंदर बैठी पुलिस बाहर नहीं निकली। जब अधमरे बदमाशों को लेकर लोग चौकी पर पहुंच गए तो दरोगा ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। इस पर लोग भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। फतेहपुर सीकरी रोड पर जाम लगाने का प्रयास भी किया गया। बाद में शाहगंज थाना से पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया तो चुपचाप वहां से चले भी गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पृथ्वीनाथ क्षेत्र में जुआ, सट्टा बड़े पैमाने पर होता है। शाम को बाइक पर आने वाले कई युवक दबंगई दिखाते हैं। शराब के ठेके के पास भीड़ लगी रहती है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। कई बार शिकायत करने के बाद चार दिन पहले सीओ जुआरियों को पकड़ने आए थे, लेकिन थाना और चौकी पुलिस कभी कुछ नहीं करती।
तीसरा बदमाश चौकी के ठीक सामने से भागा। अगर गोली की आवाज सुनकर पुलिस चौकी से बाहर भी निकल गई होती तो उसे पकड़ा जा सकता था। लोगों ने बताया कि चौकी पर फोन भी किया गया था लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

दोहराया गया शाहगंज गोलीकांड
आगरा। इससे पहले ऐसी ही घटना शाहगंज थाना के पास हो चुकी है। यहां सराफ गोविन्द प्रसाद की फर्म के कर्मचारी रिंकू को गोली मारकर बदमाश बैग लूटकर ले गए थे। बाद में रिंकू की मौत हो गई थी। इसके खुलासे पर भी सवाल उठे थे। हालांकि जैसे अब चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है, वैसे थाना पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
तो गोली की आवाज से डर जाती है पुलिस
पृथ्वीनाथ चौकी, शाहगंज थाना की तरह ही एमएम गेट थाना की पुलिस भी गोली की आवाज सुनकर थाना से बाहर नहीं निकली थी। घटना पिछले साल 22 नवंबर की है। तब सराफ धन कुमार जैन पर जानलेवा हमला करने के बाद बदमाश थाना एमएम गेट के सामने से फायर करते भागे थे।
सराफ की हत्या पर उबले व्यापारी
आगरा। पृथ्वीनाथ फाटक पर सराफ की हत्या पर आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि व्यापारियों की लगातार हत्याओं का क्रम जारी है। डीआईजी हर बार सुरक्षा का भरोसा देती हैं और सप्ताह भर भी व्यापारी सुरक्षित नहीं रह पाते। पुलिस कर क्या रही है। व्यापारियों के साथ आम आदमी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आगरा बंद कर आक्रोश जता दिया, अब क्या प्रदेश छोड़ दें। व्यापारी नेता गागन दास रामानी, जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, राजू मेहरा आदि ने सराफ की हत्या पर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें