फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास लूट के विरोध पर सराफ की हत्या

Fri, 15 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम सवा छह बजे पृथ्वीनाथ फाटक की पुलिस चौकी के पास सराफ संजय वर्मा (47) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। तीन बदमाश उनसे कैश और जेवरात से भरा बैग लूटने की कोशिश कर रहे थे। इसके विरोध पर सीने और सिर पर गोली मार दी। इसके बाद भागते बदमाशों में से दो को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनकी पहचान सादाबाद (हाथरस) के जितेंद्र और बलदेव (मथुरा) के प्रमोद के रूप में हुई है। उधर, इतनी दुस्साहसिक वारदात के बावजूद आधा घंटा तक चौकी से बाहर नहीं निकले चौकी इंचार्ज नवीन कुमार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

संजय वर्मा की पृथ्वीनाथ फाटक कालोनी में ही जय शिव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 100 मीटर की दूरी पर घर है। घर से बमुश्किल 300 मीटर दूर पुलिस चौकी है। वे दुकान से पैदल घर जा रहे थे। छोटे भाई रवि वर्मा दुकान बंद करके थोड़ा पीछे आ रहे थे। संजय घर के नजदीक पहुंच चुके थे, तभी तमंचे लेकर दो बदमाश पैदल आए। उनका तीसरा साथी थोड़ी दूरी पर काले रंग की पल्सर स्टार्ट कर खड़ा था।
चश्मदीदों ने बताया कि एक बदमाश ने संजय से थैला छीनने की कोशिश की। उन्होंने नहीं छोड़ा तो हवा में एक गोली चलाई। इसके बावजूद उन्होंने थैला कसकर पकड़े रखा। इस पर एक बदमाश ने उनके सीने और दूसरे ने सिर पर तमंचे से सटाकर गोली मारी और भागने लगे। उधर गोली की आवाज सुनकर आस पास से लोग उनकी ओर भागे।
विज्ञापन

बदमाश बाइक पर बैठ चुके थे लेकिन अनिल गुप्ता नाम के युवक ने दो बदमाशों को गिरा लिया। उधर, रवि लोगों की मदद से भाई को लेकर एसएन मेडिकल इमरजेंसी पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया। दूसरी ओर लोगों ने दोनों बदमाशों को जमकर पिटाई के बाद चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया। तब भी चौकी से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
इस देरी पर लोगों ने फतेहपुर सीकरी रोड जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर वहां से चले गए। रवि ने घटना की तहरीर थाना शाहगंज में दी है। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। पहले भी कई घटना कर चुके हैं।
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पहले भी कई घटना कर चुके हैं।
- लक्ष्मी सिंह ( डीआईजी )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें