फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गला रेतकर गर्भवती महिला की हत्या, घर में पड़ा मिला शव, पति फरार

Mon, 12 Aug 2019 09:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला बुढ़ान सैय्यद में रविवार रात को किरायेदार महिला रजनी (29) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह आठ महीने की गर्भवती थी। सोमवार सुबह घटना का पता चला। 
विज्ञापन


महिला सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक केशव कोटिया की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद से पति फरार है। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

किदवई नगर, लोहामंडी निवासी ताराचंद की बेटी रजनी ने जयपुर हाउस निवासी केशव कोटिया उर्फ संजू से 27 फरवरी 2017 को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। केशव का सिरकी मंडी रोड पर स्कूल है।
विज्ञापन


केशव उसको दो साल से नगला बुढ़ान सैय्यद में देवी सिंह के मकान में किराए पर रख रहा था। वह कभी-कभी आता था। सोमवार सुबह 8:30 बजे दूध वाला बच्चू सिंह आया। रजनी के कमरे का गेट बंद था। 
विज्ञापन

आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं आने पर उसने दरवाजे में धक्का दिया तो खुल गया। रजनी बेड पर पड़ी थी। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। यह देखकर लोग जुट गए। सूचना पर मृतका के परिजन आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में मृतका के पिता ताराचंद ने केशव, उसकी पहली पत्नी मनीषा, साले कोमल, पवन, संजय और ससुर रामकिशन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि केशव ने धोखा देकर दूसरी शादी की। उसकी पहली पत्नी मनीषा के परिजन भी रंजिश मान रहे थे। इन्हीं लोगों ने हत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें