फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेच दिया नारकंडा से रांची भेजा सेब का ट्रक, मालिक गिरफ्तार, चालक फरार

Mon, 12 Aug 2019 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला में इस सेब सीजन का धोखाधड़ी का पहला मामला सामने आया है। नारकंडा की खेगसू मंडी से सेब की 412 पेटियों से लदा ट्रक रांची भेजा गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। ट्रक चालक ने सेब को लुधियाना में बेच दिया और ट्रक का हुलिया बदलने के लिए वर्कशॉप में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक मालिक को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को राजटा गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी ने खेगसू मंडी से एक ट्रक (पीबी 11सीक्यू 2179) में सेब लोड कर रांची भेजा। चालक ने गाड़ी के सभी कागजों की फोटोकापी दी थी। जब पांच दिन से भी ज्यादा समय बीत जाने पर भी ट्रक रांची नहीं पहुंचा तो ड्राइवर और ट्रक मालिक से संपर्क किया गया। उनके फोन बंद पाए गए। इस पर राजटा ट्रांसपोर्ट के मालिक जय गोपाल राजटा ने पुलिस थाना लूहरी में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन में पाया कि चालक के दिए दस्तावेज जाली हैं। ट्रांसपोर्टर की ओर से गाड़ी और ड्राइवर के फोटो ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए। पंजाब में गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सोमवार को ट्रक मालिक तजेंद्र सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।

चालक लखविंद्र सिंह फरार है। गाड़ी का ढांचा बदलने के लिए गाड़ी को वर्कशॉप मे खड़ा किया हुआ था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक जय गोपाल राजटा ने गाड़ी ढूंढने में मदद करने वाले युवकों को इनाम स्वरूप एक लाख रुपये दिए हैं। ट्रक में कुल आठ लाख का सेब लोड था। 

डीएसपी आनी तजेंद्र वर्मा ने बताया कि खेगसू मंडी से 412 पेटी लेकर गायब हुए ट्रक के मालिक को लुधियाना से गिरफ्तार कर लाया गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें