फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सिपाही का पंखे पर लटका मिला शव

Wed, 05 Jul 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सिपाही महेंद्र (26) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह ईदगाह में किराए के कमरे में रहता था। यहीं पर बुधवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पैर लकड़ी के तख्त पर मुड़ी हुई अवस्था में थे। इसके चलते हत्या की आशंका हुई। 
विज्ञापन


पॉवर कारपोरेशन में लिपिक उसके पिता टीकम सिंह ने हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। इसमें उसकी पत्नी प्रीति, पुलिस में ड्राइवर ससुर धीरेंद्र और सालों को आरोपी बनाया है। टीकम का कहना है कि वह लोग महेंद्र को घर जमाई बनाकर रखना चाहते थे। उसने इंकार किया तो हत्या कर दी।

हत्या की आशंका के चलते उसके शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग यानी लटकना आया। इसी आधार पर पुलिस का कहना है कि यह साफ तौर पर आत्महत्या का मामला है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रहती है।
विज्ञापन


इसके चलते महेंद्र तनाव में था। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मंगलवार रात वह कमरे में अकेला था। इसी कमरे में उसके साथ एसपी ईस्ट की पेशी में तैनात सिपाही प्रशांत भी रहता है। वह दो दिन पहले छुट्टी पर गया था। पंखे से रस्सी बांधकर बनाए गए फंदे पर लटका महेंद्र का शव सुबह अखबार डालने आए युवक ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया।

नाई की मंडी के थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि महेंद्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि मामला आत्महत्या का है। एफआईआर को भी खुदखुशी की धारा में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन

सवा साल पहले हुई थी शादी

marriage
महेंद्र 2011 बैच का सिपाही था। वह मूल रूप से हाथरस की जंक्शन कालोनी का रहने वाला था लेकिन काफी समय से परिवार भरतपुर की सौंफ रोड स्थित एकता कालोनी में रहता है। उसका भाई रविंद्र दिल्ली पुलिस में है। बोदला निवासी प्रीति से उसकी शादी 20 अप्रैल 2016 को हुई थी। दोनों की एक बच्ची है। महेंद्र के पिता टीकम सिंह का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उसका शव लकड़ी के तख्त पर बैठने की मुद्रा में था। ऐसी अवस्था में सुसाइड संभव नहीं है। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ठीक से जांच करे तो सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें