रावतपुर निवासी इमरान ने दोस्त रंजीत (22) और
मां राबिया (48) के बीच अवैध संबधों का पता चलने पर दोनों की हत्या कर दी।
पहले मां राबिया की हत्या कर शव को बिठूर में ठिकाने लगाया। इसके बाद दोस्त
रंजीत की मारने-पीटने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कल्याणपुर के
आवास विकास तीन नाले में फेंक दिया। इमरान ने सोमवार को गिरफ्तारी के बाद
डबल मर्डर की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने बिठूर से राबिया का भी शव भी
बरामद कर लिया है।
विष्णुपुरी निवासी खड़खड़ा चालक रंजीत वर्मा का शव 1
जनवरी 2016 को आवास विकास तीन कल्याणपुर नाले में मिला था। रंजीत के भाई
विक्रम ने रावतपुर रोशन नगर निवासी इमरान, कामरान और दोस्त मोनू पर हत्या
का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में तहरीर दी थी।
पुलिस ने रविवार रात
तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी इमरान को दबोच लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके दोस्त रंजीत का काफी दिनों से घर में
आना-जाना था।
रंजीत और उसकी मां साबिया बानो के बीच अवैध संबध हो गए थे।
इसी बात को लेकर बीती 26 दिसंबर को इमरान और उसकी मां साबिया में बहस हो गई
थी। इसी दौरान इमरान ने भाई कामरान के साथ मिलकर मां की गला घोंटकर हत्या
कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नून नदी के पुल (बिठूर) से नीचे फेंक
दिया।
फिर दोनों ने रंजीत की हत्या की योजना बनाई। 31 दिसंबर की रात
दोनों ने रंजीत की पिटाई के बाद गला घोंटकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया,
शव नाले में फेंककर चले गए।
पुलिस ने इमरान को दबोचा तो डबल मर्डर का
खुलासा हुआ। उसकी निशानदेही पर बिठूर के हींगूपुर नून नदी के पास से साबिया
का शव भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ
तिवारी ने बताया कि अवैध संबधों के शक में ही युवक ने मां और दोस्त की
हत्या की है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।