फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बीच सड़क पर लुटेरों से जूझता रहा युवक, पुलिस और पब्लिक देखती रही

Fri, 03 May 2019 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सुल्तानगंज की पुलिया से विजय नगर रोड पर अकेला युवक दो लुटेरों से लड़ता रहा। लुटेरों ने उसका बैग लूट लिया था। वहां राहगीर भी मौजूद थे और ट्रैफिक पुलिस भी। दोनों में से कोई मदद के लिए नहीं आया। 
विज्ञापन


युवक ने एक लुटेरे को पकड़ भी लिया था। उससे जमकर गुत्थम हुई। युवक ने बैग तो बचा लिया लेकिन लुटेरा हाथ से निकल गया। उसे अफसोस इस बात का है कि कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया।

यह साहसी युवक है मधुनगर का रहने वाला मनोज तरकर। वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना बुधवार दोपहर की है। मनोज बैंक से कैश जमाकर आया था। उसके हाथ में बैग था। उसका कहना है कि वहां पहले से ही बदमाश खड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर सवार थे दोनों बदमाश

नीले रंग की बाइक पर दो बदमाश थे। उन्होंने उससे थैला छीनने की कोशिश की। बदमाश ने धक्का दिया लेकिन उसने थैला नहीं छोड़ा। बदमाश से उसकी गुत्थम गुत्था हो गई। थोड़ी ही दूरी पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के सिपाही यह घटनाक्रम देख रहे थे। 

वहां से कई लोग भी गुजरे। उन्होंने घटनाक्रम देखा लेकिन तमाशबीन बनकर, कोई मदद के लिए नहीं आया। अगर पुलिस या राहगीरों ने जरा भी हिम्मत दिखाई होती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। 

मनोज का कहना है कि उसने एक बदमाश को कसकर पकड़ लिया। बदमाश की टी शर्ट फट गई, इससे वो छूट गया। टी शर्ट का एक हिस्सा उसके हाथ में रह गया। इसकेबाद दोनों बदमाश भाग गए।

मनोज ने हरीपर्वत थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें इस बात का भी जिक्र किया है कि पुलिस और राहगीरों ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस अब बदमाशों की तलाश कर रही है। सुल्तानगंज की पुलिया पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें