फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद महिला को सामान दे फरार हो जाता है बाइकर्स गैंग

Sun, 24 Apr 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। पुलिस ने बाइकर्स गैंग के सदस्य और एक महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पता चला कि लूट के बाद बदमाश उसे रास्ते में सामान थमा देते थे, ताकि पकड़े जाने पर उनके पास से सामान बरामद न हो सके।
विज्ञापन

लायर्स कालोनी में गुरुवार को हेरिटेज हास्पिटल के डायरेक्टर शैलेश पिप्पल से मोबाइल और चेन लूट हुई थी। कमला नगर में भी चेन लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। थाना प्रभारी न्यू आगरा ने बताया कि शनिवार सुबह लायर्स कालोनी के पास चेकिंग में बोदला निवासी दीपक और कमला देवी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि दीपक बाइकर्स गैंग का सदस्य है। कमला देवी भी वारदात में उनका सहयोग करती है। बदमाश जहां लूट करते थे, उसके आसपास कमला देवी भी रहती थी। लूट के बाद बदमाश उसे चेन, पर्स, मोबाइल देकर भाग जाते थे। वह बड़ा पर्स रखती थी, ताकि सभी सामान आ सके। पर्स में बाइक की नंबर प्लेट भी रखती थी। वारदात के बाद बदमाश बाइक का नंबर भी बदल लेते थे। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, चेन और विदेशी मुद्रा बरामद की है। बदमाश ताजगंज क्षेत्र में पर्यटकों से पर्स लूट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें