फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांडः मैनपुरी पुलिस के हाथ लगे गुर्गे, मास्टरमाइंड इटावा में गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 06:39 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव में हुई सराफ की हत्या और लाखों की लूट के मामले मैनपुरी पुलिस के हाथ केवल गुर्ग लगे। एसपी मैनपुरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों से घटना के मास्टरमांइड का नाम पता चला है। उसे इटावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन मैनपुरी में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राजेश एस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी छोटे और लालू ने गोविंद उर्फ लला का नाम लिया है। इनका कहना है कि इसी ने लूट की योजना बनाई थी वे लोग तो केवल वारदात में शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गोविंद एक कुख्यात अपराधी है। पहले से ही वह कई मामलों में वांछित है। 

पकड़े गए आरोपी छोटे और लालू ने बताया कि आठ जून को सराफ राजेश वर्मा से लूट के दौरान उन्हें गोली गोविंद ने ही मारी थी। शनिवार को ही इटावा की पुलिस ने भी लूट के एक मामले का खुलासा किया। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें गोविंद भी शामिल है। 
विज्ञापन


बता दें कि लूट और हत्या की इस वारदात को बाइक पर आए तीन युवकों ने सराफ के घर से पचास कदम पहले ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद बदमाश राजेश वर्मा के पास से लाखों के जेवरात और कैश भी लूट कर ले गए। प्रदेश सराफों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच हुई इस घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। अगले दिन कस्बा के बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें