फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 6 घंटे के अंदर 114 अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस लाइन लाए गए गिरफ्तार अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने महज छह घंटे में 114 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 14 अभियुक्त वांछित थे, जबकि 100 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


जिले के सभी थानों से पुलिस की 80 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने शुक्रवार रात को वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया। जिलेभर में छह घंटे तक चली इस कार्रवाई में 114 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 16 अभियुक्त थाना मलपुरा से, थाना लोहामंडी से 10 और थाना अछनेरा से 9 वारंटी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से सभी को जेल भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें