फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर अधिकारी बन लूटी थी मेटाडोर

Sun, 24 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला पुलिस के हत्थे चढ़े नीली बत्ती कार सवार गैंग के दो सदस्यों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। उनसे पूछताछ में पता चला कि एक्सयूवी में नीली बत्ती और सपा का झंडा लगाकर बनारस का गोपाल खुद को वाणिज्य कर अधिकारी बताता था। वाहनों की चेकिंग के दौरान उनमें कमी बताकर रकम ऐंठता था।
विज्ञापन

बता दें, गुरुवार को शिकोहाबाद निवासी चालक सत्यप्रकाश से मंडी समिति के पास बर्तनों से भरी मेटाडोर लूट ली गई थी। वारदात को नीली बत्ती कार सवार गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम को टेढ़ी बगिया से मेटाडोर बरामद कर हसनपुर, खंदौली के नरेंद्र और टेढ़ी बगिया के मेहर इलाई को पकड़ लिया। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी रात में कार में नीली बत्ती लगाकर हाईवे पर घूमते थे। कहीं भी कार खड़ी करके चेकिंग करने लगते थे। बनारस के लाजपत नगर, मलदहिया का गोपाल वाणिज्य कर अधिकारी बनता था, जबकि मेहर चालक। नरेंद्र वाहनों को रोकता था। गोपाल ने ही वाणिज्य कर के अधिकारियों से सत्यप्रकाश की गाड़ी को छुड़ाया था। उसकी विभाग में जान पहचान भी बताई जाती है। इस बारे में और पड़ताल की जा रही है। गोपाल की तलाश में टीम लगाई गई है। वह हाल में सिकंदरा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस को आशंका है कि गैंग ने शहर मेें कई और वारदात की होंगी।

कार में थी युवती
एक्सयूवी कार से पुलिस ने सैंडिल बरामद की हैं। बताया गया है कि जिस वक्त मेटाडोर लूटी गई, उस वक्त एक युवती कार में सवार थी। पुलिस उसके बारे में भी पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें