फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साले पर बरसाईं गोलियां, दो घायल

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजापुर में शनिवार शाम रिश्ते के जीजा ने शराब के नशे में प्रॉपर्टी कारोबारी पर घर में घुसकर गोलियां बरसा दीं। कारोबारी के सीने में एक गोली लगी और कारोबारी के सगे जीजा के भी हाथ में एक गोली लगी। दोनों घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी कारोबारी विकास उर्फ नीलू के घर उसका जीजा बंटी निवासी मुरादनगर और बंटी का जीजा निवासी मुजफ्फरनगर शनिवार शाम साढे़ चार बजे आए थे। मुजफ्फरनगर से आए जीजा ने शराब पी रखी थी, इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी विकास से हुई।

आरोप है कि जीजा ने पिस्टल से विकास पर गोलियां बरसा दीं। दो राउंड फायर किए गए। एक गोली विकास और दूसरी बंटी को लगी। घायलों को लहूलुहान छोड़कर आरोपी भाग गया। इससे हड़कंप मच गया। एसएचओ कविनगर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें