फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के दो एटीएम तोड़े कैश निकालने की कोशिश

Wed, 25 Nov 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा वजीर खां में सोमवार रात एक बदमाश ने पंजाब नेशनल बैंक की रामबाग शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। एक घंटे तक दो एटीएम में तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर मशीन मेें कैश डालने पहुंचे कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। सीसीटीवी में बदमाश की तस्वीर कैद हो गई है। बैंक मैनेजर एसके गर्ग ने एत्माद्दौला थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बैंक की शाखा के बाहर केबिन में दो एटीएम लगे हैं। सोमवार रात तकरीबन 12:30 बजे एक युवक केबिन मेें आता है। उसने एक मशीन के कैश बॉक्स का कवर हाथ से तोड़ दिया। इसके बाद लॉक खोलने का प्रयास किया। लॉक नहीं खुलने पर स्क्रीन को खींचकर उखाड़ दिया। मगर, कैश नहीं निकाल सका।
इसके बाद दूसरे एटीएम की स्क्रीन को भी उखाड़ने का प्रयास किया। बैंक मैनेजर के मुताबिक, फुटेज में बदमाश के पास किसी तरह का औजार नहीं दिख रहा है। तकरीबन 1:30 बजे वह लौट गया।
विज्ञापन

फुटेज में वह पैदल आता और जाता दिखा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने देर रात तक एटीएम के बारे में जानकारी नहीं ली थी। दिन में एटीएम पर गार्ड रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें