फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा

Sun, 29 Sep 2019 06:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के युवक ने छात्रा को अगवा किया। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना रकाबगंज क्षेत्र की छात्रा 26 सितंबर को स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले का युवक मिल गया। वो उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर अपने साथी की मदद से ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। 

छात्रा ने होश में आने पर विरोध किया तो जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। छात्रा किसी तरह घर आ गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन शिकायत करने युवक के घर गए। मगर, उन्होंने मारपीट कर भगा दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर पीटा

आरोपी पक्ष ने 27 सितंबर को भी घर में घुसकर पीड़ित परिवार की पिटाई लगाई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। मामले में युवक और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वो जूता कारखाना में काम करता है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें