फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुनिहाई में दो पक्षों  में चले ईंट-पत्थर

Mon, 11 Jul 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नुनिहाई में दो दिन पहले हुई मामूली कहासुनी के बाद रविवार सुबह दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नुनिहाई निवासी शाहरुख का क्षेत्र के ही करन से दो दिन पहले कमेंट करने पर विवाद हो गया था। उनमें मारपीट की नौबत आ गई। मगर, तब लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। रविवार सुबह करन का रिश्तेदार हैंडपंप पर पानी भरने आया था। शाहरुख ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इस पर विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग आ गए। घरों से पथराव करने लगे। दो संप्रदाय के लोगों मेें झगड़े की सूचना पर पुलिस फोर्स दौड़ पड़ी। मगर, हमलावर मौके से भाग निकला। एसओ का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तारी की जाएगी। अभी फिलहाल किसी ने शिकायत नहीं की है। कुछ लोगों को पकड़ा था। मगर, जांच में उनके द्वारा झगड़ा नहीं करने की पुष्टि हुई। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें