फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में छिपा है एसएससी का पेपर आउट करने वाला गिरोह

Mon, 15 May 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा का पेपर आउट करने वाला गिरोह मथुरा में छिपा है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली है। आगरा से पहले दिल्ली में पेपर आउट हुआ था। उसी मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से यह जानकारी साझा की है। इसके बाद दोनों जगह की पुलिस गिरोह की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


बता दें, एसएससी में 70 लाख अभ्यर्थी हैं। इसके चलते परीक्षा पांच चरणों में कराई जा रही है। अभी तक तीन चरणों की परीक्षा हो चुकी है। तीनों में पेपर आउट हुआ। इनमें पहले चरण में बिहार के पटना और दिल्ली में पेपर आउट हुआ था। दिल्ली पुलिस पहले से जांच कर रही है। रविवार को हुई दूसरे चरण की परीक्षा में आगरा और कानपुर समेत कई जगह पेपर आउट हुआ। 

इसके चलते दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने व्हाट्स एप पर पेपर आउट किए जाने के मामले में 20 मोबाइल नंबर जुटाए। इनकी लोकेशन चेक की। इनमें से पांच की लोकेशन मथुरा की मिली। इसके बाद कोई लोकेशन नहीं आई है। इसके चलते माना जा रहा है कि गैंग के सदस्यों का मथुरा से कनेक्शन जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तक मालूम किस केंद्र पर कौन सा प्रश्न पत्र जाएगा

पेपर लीक
पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह ने एसएससी के सिस्टम में सेंधमारी कर ली है। पेपर के चार चार सेट बनाए जा रहे हैं। अलग अलग जिले में अलग अलग सेट दिया जा रहा है। एक एक जिले में दो दो सेट भी दिए गए हैं। 

इसके बावजूद गिरोह को मालूम है कि किस परीक्षा केंद्र पर कौन सा सेट जाएगा। जिन दस अभ्यर्थियों को व्हाट्स एप पर साल्वड पेपर दिया गया, उनके सेट एक जैसे नहीं थे। इसके बावजूद सभी को सही सेट दिया गया। इसकी जानकारी एसएससी को दे दी गई है। वह भी जांच कर रहा है।

इस मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही है। सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकार्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। अभी तक की जानकारी यह आई है कि हाथरस के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र का मुकेश जाटव गिरोह का एजेंट हैं। उसके घर आगरा पुलिस ने दबिश दी। वह नहीं मिला। 

जेजे नाम का शख्स मास्टरमाइंड बताया गया है। उसकी लोकेशन मुरादाबाद की आ रही है। उसके बारे में इससे पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। वहीं पांच लाख रुपये में हल प्रश्न पत्र खरीदने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार जीजा साले को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इनमें लोकेंद्र सिंह एटा के मिरेची के गांव रफीपुर का है। गिरौरा निवासी उसका साला पुष्पेंद्र  एमजी रोड पर साईं की तकिया स्थित बैप्टिस्ट हायर सेकेंड्री स्कूल में  परीक्षा देने के लिए आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें