फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊ.. ला.. ला.. ! तेरी कार लूट ली, जा पुलिस से कह दे

Thu, 18 Feb 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के खौफ के बीच शहर में एक और खतरनाक गिरोह की दस्तक हुई है। ये है ऊ ला ला गैंग। इसका यह अजीबो गरीब नाम इसलिए है क्योंकि इस गिरोह के बदमाश कार लूटकर बोलते हैं ऊ ला ला। इतना ही नहीं। राजस्थान के मेवात क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इन अपराधियों के वारदात के तरीके में उस ड्राइवर को शराब पिलाना भी शामिल है, जिससे कार लूटी जाती है। इन बदमाशों ने दो दिन पहले शास्त्रीपुरम में ऐसी ही घटना की है। यह कार मथुरा से मैरिज होम के बाहर से लूटी गई। ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे रास्ते में शराब पिलाई गई। इसके बाद शास्त्रीपुरम में उसे उसी के कपड़ों से बांधकर कार से फेंका गया। दो बदमाश कार से उतरे और ड्राइवर से कहा, पुलिस को बता देना, कार ऊ ला ला गैंग ने लूटी है। यह पता चलने पर पुलिस ने पड़ताल की तो पूरी जानकारी आई। पता चला कि यह गिरोह आगरा से सटे भरतपुर में काफी समय से सक्रिय है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में कई घटना कर चुके हैं। कार दिल्ली या हरियाणा में बेची जाती हैं। आगरा पुलिस ने गिरोह के बारे में और जानकारी के लिए भरतपुर पुलिस से संपर्क किया है। आगरा-मथुरा के बीच टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। कार लूटकर बदमाश इसी रोड से आगरा आए थे। गौरतलब है कि मेवात क्षेत्र के कई पशु लुटेरे गिरोह आगरा में सक्रिय हैं, लेकिन ऊ ला ला बोलकर कार लूटने वाला गिरोह पहली बार प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

ढाबों पर कराएंगे चेकिंग
एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि इस तरह के गिरोह ज्यादातर हाईवे पर वारदात करते हैं। ड्राइवर को अकेला देखकर कार लूट लेते हैं। ये बदमाश ढाबों पर बैठे रहते हैं। इसके मद्देनजर हाईवे पर चौकसी बढ़ाने के साथ ढाबों की ठीक से चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें