फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
मुस्लिमों ने थाना एत्माद्दौला पर हंगामा प्रदर्शन किया - फोटो :
विज्ञापन
फेस बुक पर एक युवक ने आपत्तिनजक फोटो पोस्ट कर दिया। इसका पता चलने पर मुस्लिमों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने थाना एत्माद्दौला में हंगामा प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस्लाम नगर निवासी सुनील सिंह चौहान ने दो दिन पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी। इस पर कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। क्षेत्र के ही परवेज ने फोटो पर आपत्ति जताई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों को इसका पता चला तो आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने पर जुट गए।
इस पर पुलिस ने परवेज की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एत्माद्दौला थाना के एसओ का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह टैक्सी चालक है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मांग ली थी माफी
फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के बाद लोगों ने कमेंट किए तो सुनील को अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने बताया कि उसने फोटो हटाने के बाद फेसबुक पर ही माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन

हो चुका है बवाल
फेसबुक पर आपत्तिजक टिप्पणी ने पिछले साल शमसाबाद में तनाव फैला दिया था। चार दिन बवाल चला था। आरोपी युवक पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें