फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बाहर से शिक्षिका से एक लाख की लूट

Sat, 12 Dec 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश कालोनी पश्चिमपुरी स्थित ओम त्यागी कालोनी में शुक्रवार दोपहर काली अपाचे सवार बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात की। घर के गेट पर शिक्षिका से एक लाख रुपये से भरा पर्स लूट लिया। शिक्षिका बदमाश से भिड़ गईं, लेकिन पर्स को नहीं बचा सकीं। आशंका है कि बदमाश बैंक से पीछा करते आए होंगे।
विज्ञापन

ओम त्यागी पुरम कालोनी निवासी रश्मि सिंह रुनकता स्थित सूरकुटी में शिक्षिका हैं। पति पंकज सिंह नगर निगम में क्लर्क हैं। रश्मि ने बताया कि उनकी बहन वर्षा भी उनके साथ रहती हैं। उसकी 14 दिसंबर की शादी है। शुक्रवार को महिला संगीत का कार्यक्रम था। सामान की खरीदारी के लिए रश्मि पश्चिमपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालने गई थीं। दोपहर में तकरीबन एक बजे बैंक से रुपये निकालने के बाद पर्स में रख लिए। इसके बाद पति के साथ बाइक से घर लौट आईं। पंकज बाइक खड़ी करने लगे। तभी बाइक से दो बदमाश आए। एक उनके घर के सामने से बाइक को पीछे मोड़ने लगा, जबकि दूसरे ने रश्मि पर झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। रश्मि ने पर्स कसकर पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने एक और झटका मारकर पर्स ले लिया। रश्मि ने बदमाश को पकड़ने के लिए उस पर हाथ मारा, जिससे उसका चश्मा गिर गया। इतनी देर में बदमाश अपने साथी की बाइक पर बैठकर पश्चिमपुरी कालोनी की ओर से भाग निकला। पंकज ने शोर मचाया तो एक प्लाट पर मौजूद फौजी मौके पर पहुंच गए। कालोनी में लूट की जानकारी पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सीओ हरीपर्वत एके सिंह, इंस्पेक्टर सहित आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गईं।
कालोनी से वाकिफ थे बदमाश
पंकज सिंह के मुताबिक, बदमाशों की उम्र तकरीबन 25 से 30 वर्ष की रही होगी। बाइक चला रहा बदमाश काले रंग की जैकेट और पर्स लूटने वाला बदमाश स्वेटर पहने था। उन्होंने अपने चेहरे भी खोल रखे थे। बदमाशों को कालोनी के रास्तों का पहले से अंदाजा था। उनके घर से आगे कालोनी से दहतोरा की ओर जाने का रास्ता है। बदमाशों ने बैंक से पीछा किया होगा। रास्ते में पर्स नहीं लूट सके तो घर के बाहर वारदात की। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पालीवाल पार्क होते हुए भागे
बदमाश बोदला होते हुए एमजी रोड पहुंचे होंगे। इसके बाद पालीवाल पार्क की तरफ गए। पुलिस ने पर्स में रखे रश्मि के मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता की तो वह पालीवाल पार्क मेें मिली। इस पर वहां जाकर भी पता किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें