फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे वृद्ध की गला घोंटकर हत्या

Sat, 06 May 2017 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के छत्ता बाजार स्थित माता गली में तड़के वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे जमीन विवाद माना जा रहा है। मृतक के पुत्र और नाती ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन


छत्ता बाजार की माता गली निवासी भगवती वर्मा चांदी कारीगर थे। बीते दो साल से वह अपने घर के सामने ही बने कृष्णगोपाल के मकान में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। 

मौहल्ले वालों ने जब शोर मचाया तो भगवती वर्मा के पुत्र अशोक वर्मा और उनका बेटा दौड़े-दौड़े आए। अशोक वर्मा ने बताया कि जब वे पिता के कमरे में पहुंचे तो उनके कान से खून निकल रहा था। मकान में सामान बिखरा पड़ा था। 
विज्ञापन


अशोक का कहना है कि केआर डिग्री कालेज के पास उनके समाज की एक बगीची है। इस पर स्वामित्व को लेकर उनके परिवार को कई लोगों से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित हैं। उनका कहना है संभवत: इसीलिए उनके पिता की हत्या की गई हो। 

घटना की सूचना पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी मोहित गुप्ता भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया है घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि हत्यारे किसी चीज की तलाश में थे। 

उन्होंने घनी आबादी वाले इलाके में हत्या होने पर भी किसी को इसकी जानकारी न होने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र और नाती ने मामले में हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें