गांव नगला नारायण निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र चुन्नी सिंह पर रविवार की शाम जानलेवा हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही आरएसएस नेता मुनेंद्र पुत्र फूल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।
एटा जनपद में थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला नारायण में वर्षों से चले आ रहे जमीन के विवाद में रविवार की देरशाम वृद्ध की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। चार दिन पूर्व भी कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे करे घायल कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं एक वर्ष पूर्व भी पुत्र को गोली मारी गई थी। इस मामले में आरएसएस नेता, बहन, भाईयों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव नगला नारायण निवासी महेंद्र सिंह (60) पुत्र चुन्नी सिंह पर रविवार की शाम जानलेवा हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही आरएसएस नेता मुनेंद्र पुत्र फूल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है।
रविवार को पिता रिश्तेदार शेर सिंह निवासी नगला थान जिला कासगंज और भाई रामपाल के साथ दवा लेने अचलपुर जा रहे थे। शाम पांच बजे मुनेंद्र, ज्ञानेंद्र, सतेंद्र, वीरू उर्फ वीरेश, राजू, करन सिंह पुत्रगण फूल सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र करन सिंह, अनीता पुत्री फूलसिंह, धर्मेंद्र पुत्र रामसिंह और फूल सिंह ने पिता को लाठी डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जिन्हें रात नौ बजे करीब जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रात दो बजे उनकी मौत हो गई। बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एकराय होकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
जमीन के विवाद को लेकर वृद्ध को पीटा गया था। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी