फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दा जमीन का, ओवैसी के आने की सूचना से हड़कंप

Mon, 01 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू आगरा में आवास विकास परिषद की जमीन पर कब्जे के मुद्दे पर हुई पंचायत में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के पहुंचने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एलआईयू और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहां सूचना फर्जी साबित होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को जनता क्वार्टर के नजदीक हुई पंचायत में महिलाएं और बच्चे ही शामिल थे। समाज का कोई नेता तक नहीं पहुंचा था। न्यू आगरा में वक्फ कमेटी 70 के सचिव हाजी अबरार हुसैन ने दरगाह के नजदीक खसरा संख्या 70 की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक भू-माफिया हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्जा कर रहा है। पंचायत कुछ देर बाद समाप्त हो गई। तब तक पुलिस और एलआईयू डटी रही।
हाईकोर्ट में पहुंची वक्फ कमेटी
वक्फ कमेटी के सचिव हाजी अबरार और कमेटी के अन्य लोग कब्जा रुकवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में हैं। इसके साथ ही मुस्लिम नेताओं ने मुख्यमंत्री को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें