फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी में धतूरा मिलाकर दुकानदार ने पकड़े चोर

Mon, 01 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लबनी में धतूर मिलाकर दुकानदार ने ताड़ी चोरी करने वाले गांव के युवकों को पकड़ लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के लोगों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। एक माह से खजूर के पेड़ से ताड़ी चोरी होने के कारण दुकानदार परेशान था। छानबीन में कुछ पता न चलने पर उसने यह तरकीब अपनाई।
विज्ञापन

गुलरिहा, बरगदही के केवटान टोले का रहने वाला व्यक्ति ताड़ी बेचता है। गांव में स्थित खजूर के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिए एक माह से वह पेड़ पर लबनी (मिट्टी का बर्तन) बांधता था। उतराने पहुंचने पर वह खाली मिलती थी। यह सिलसिला एक महीने से चल रहा था। परेशान होकर दुकानदार ने चोरों को पकड़ने के लिए तरकीब निकाली।
उसने लबनी में धतूर डाल दिया। इसके बाद ताड़ी चोरी कर पीने के बाद गांव के तीन युवक बीमार हो गए। चक्कर और उल्टी शुरू होने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हेें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के संबंध में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें