फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एंबुलेंस भी आएगी दमकल के साथ

Mon, 18 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/आशीष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर अब दमकल के साथ एंबुलेंस भी आएगी। इसका फायदा यह होगा कि किसी के आग में झुलसने पर तुरंत उपचार दिलाया जा सकेगा। इसके लिए शासन की ओर से फायर ब्रिगेड को एंबुलेंस दी जा रही हैं। आगरा को सात एंबुलेंस 20 जनवरी तक मिल जाएंगी। इन्हें सभी फायर स्टेशन पर लगाया जाएगा। आग लगने की घटनाओं के अलावा दमकल कर्मी गैस रिसाव के मामलों में भी भेजे जाते हैं। इन घटनाओं में भी उनके साथ एंबुलेंस भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, नवंबर, 2015 में केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर नगला बूढ़ी स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) के नौ मीटर गहरे टैंक में सफाई करने उतरे चार लोग जहरीली गैस (मीथेन) की वजह से बेहोश हो गए थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने उन्हें एक घंटे बाद बाहर निकाला था। उस वक्त सरकारी एंबुलेंस तक नहीं थी। चारों को दो निजी एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया था। इन एंबुलेंस में फर्स्टएड की भी व्यवस्था नहीं थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व में भी ताजगंज क्षेत्र में टैंक की सफाई के दौरान भी दो लोगों की मौत हो गई। तब भी सरकारी एंबुलेंस नहीं थी। सिकंदरा में एक शू फैक्ट्री में आग लगने के दौरान केमिकल के ड्रम फटने के कारण दो कर्मचारी झुलस गए थे।
उन्हें फायर ब्रिगेड की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया था। इस तरह की तमाम घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे में फायर ब्रिगेड को 31 एंबुलेंस दी हैं। इनमें आगरा के अलावा कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद, वाराणसी, जालौन, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर भी शामिल हैं। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद गाड़ियों के साथ इन एंबुलेंस को भेजा जाएगा। अगर, कोई झुलसता है तो उसे तत्काल अस्पताल भेजा जा सकेगा। इससे स्वास्थ्य विभाग और निजी एंबुलेंस का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की एंबुलेंस में दो स्ट्रेचर होंगे। एक साथ दो लोगों को अस्पताल भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

स्टाफ को दी जाएगी ट्रेनिंग
सीएफओ ने बताया कि एंबुलेंस में चालक के अलावा दो से तीन कर्मियों को लगाया जाएगा। इन कर्मियों को फर्स्टएड देने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जा रही है।  
विज्ञापन

यहां मिली हैं
जिला                   एंबुलेंस
आगरा    7
लखनऊ    6
कानपुर नगर    5
इलाहाबाद    5
मेरठ    3
वाराणसी    2
जालौन    1
बलरामपुर    1
सिद्धार्थनगर    1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें