फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगला महासिंह गांव में जातीय टकराव

Sun, 21 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
फतेहाबाद के पारौली सिकरवार गांव के बाद अब बरहन के नगला महासिंह में जातीय टकराव का मामला सामने आया है। यहां बघेल और दलित समाज के लोगों के बीच रविवार रात करीब आठ बजे मारपीट हुई। इसमें कई लोगों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के पांच-पांच लोग हिरासत में ले लिए। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। इस कार्रवाई के बावजूद तनाव बना हुआ है।

गांव में प्रधान राकेश बघेल भागवत कथा करा रहे हैं। इसमें शेर सिंह जाटव भी पहुंचे थे। रविवार दोपहर करीब चार बजे हल्ला मचा कि शेर सिंह ने महिला कथा वाचक को अपमानजनक शब्द कहे हैं। इस पर लोग जमा हो गए। शेर सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है लेकिन लोग नहीं माने।

उनका घेराव किया। वह उस समय वहां से किसी तरह चले गए। गांव में जगह जगह बघेल और जाटव समाज के लोगों में चर्चा होने लगी। रात करीब आठ बजे दोनों ओर के लोग आमने सामने आ गए। उनमें टकराव हो गया। कई लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके से दोनों ओर के लोग पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने कहा कि अगर तहरीर नहीं आती है तो पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई करेगी। दोनों पक्षों के लोग शांति भंग में पकड़े जाएंगे। उन्हें मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। बता दें, इससे पहले फतेहाबाद के पारौली सिकरवार में क्षत्रिय और निषाद समाज के लोगों के बीच टकराव हुआ था। इसमें कई दिन से तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें