फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों को दूध में जहर देकर सब कुछ ले गई लुटेरी दुल्हन

Wed, 13 Sep 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
Looteri Dulhan
विज्ञापन
मथुरा में थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ीग में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यह लुटेरी दुल्हन अपने ससुरालीजनों को दूध में जहर देकर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जाते हुए उसे गांववालों ने देखा भी लेकिन वे कुछ समझ नहीं पाए। पीड़ित ससुर ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में हाकिम सिंह पुत्र हरचरन ने कहा है कि सोमवार रात वह मथुरा ड्यूटी करने गए थे। आरोप है कि उनके छोटे बेटे रॉकी की पत्नी रेखा ने दूध में विषैला पदार्थ मिला कर घर के सभी सदस्यों को पीने को दे दिया। इससे उनकी पत्नी श्याम देवी और अन्य सदस्य बेहोश हो गए। 

हाकिम के अनुसार इसके बाद रेखा घर में रखे तीन लाख रुपये, जेवरात और अन्य सामान लेकर अपनी बहन रीना और उसके पति बब्बल के साथ कार में बैठ कर भाग गई। रेखा ने पहले ही फोन कर अपनी बहन व पति को बुला लिया था। जाते वक्त पड़ोस की दो महिलाओं ने उसे देखा। 
विज्ञापन


सुबह जब हाकिम ड्यूटी से आए तो परिवार के सभी लोग बेहोश थे। रेखा घर से गायब थी। विषैला पदार्थ मिले हुए दूध को पीकर श्याम देवी की हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि रॉकी और रेखा की हाल ही में शादी हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें